{"_id":"6a7db14a8ca6110bea0dcc65","slug":"bijnor-four-arrested-including-three-history-sheeters-in-an-encounter-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मुठभेड़ में तीन हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मुठभेड़ में तीन हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल
Thu, 13 Aug 2026 05:28 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:28 PM IST
सार
बिजनौर की अफजलगढ़ थाना पुलिस ने विमल कुमार, नाजिम, दीपक और आशीष नाम के बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया। बदमाशों की फायरिंग मे सिपाही गौरव कुमार को भी गोली लगी है। बदमाशों से हथियार और नगदी आदि बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफजलगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना के चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। चोरों की ओर से चलाई गोली से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस को बुधवार रात दो बजे मानियावाला स्थित एचसीएम इंटर कॉलेज के पास स्थित आम के बाग में कुछ चोरों के होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी गौरव कुमार घायल हो गया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो दो लोग पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में घायलों ने अपना नाम विमल कुमार तथा नाजिम निवासी रेहड़ बताया तथा अन्य दो की पहचान दीपक व आशीष निवासी रेहड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से चार सोलर प्लेट, 30 हजार रुपये नकद, दो तमंचे तथा चोरी की घटना में प्रयोग किया गया एक ट्रक बरामद किया। दीपक, नाजिम व विमल रेहड़ थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह चारों साथी हैं। छह जुलाई को मानियावाला स्थित ट्यूबवेल से चार सोलर प्लेट चोरी की थीं। उन्हें वह ट्रक में रखकर बेचने जा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ग्राम फजलाबाद परमानंदपुर मानियावाला में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। इसमें उन्हें 49 हजार रुपये मिले थे। उसमें से बचे 30 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।
आरोपी नाजिम पर रेहड़ अफजलगढ़ में विभिन्न मामलों में 10 मुकदमे, विमल पर अफजलगढ़, रेहड़ व धामपुर में विभिन्न मामलों में 15 मुकदमे व दीपक पर रेहड़ व अफजलगढ़ में विभिन्न मामलों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।
आरोपी नाजिम पर रेहड़ अफजलगढ़ में विभिन्न मामलों में 10 मुकदमे, विमल पर अफजलगढ़, रेहड़ व धामपुर में विभिन्न मामलों में 15 मुकदमे व दीपक पर रेहड़ व अफजलगढ़ में विभिन्न मामलों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।