फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiranga Yatra was taken out with the slogan of Vande Mataram.

Bijnor News: वंदे मातरम के उद्घोष के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out with the slogan of Vande Mataram.
बिजनौर/नजीबाबाद। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडावर, नजीबाबाद नगर और भागूवाला मंडल में तिरंगा यात्राएं निकालीं। इन यात्राओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने भाग लिया। बढ़ापुर कस्बे में भी भाजपा की ओर से एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंडावर मंडल में यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने झंडा पार्क से किया। यात्रा का समापन सहकारी समिति कार्यालय में हुआ। चौधरी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सेवा और सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा समाज में एकता और राष्ट्र प्रथम का भाव जागृत कर रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत और मंडावर मंडल अध्यक्ष मनोज अहलावत सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-नजीबाबाद नगर और भागूवाला में यात्राएं
नजीबाबाद नगर मंडल ने नकुल अग्रवाल के नेतृत्व में नजीबाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, लीना सिंघल और मोनिका यादव ने संयुक्त रूप से इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम के उद्घोष के साथ यह यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू हुई। यह रेलवे स्टेशन मार्ग, चौराहा जगन्नाथ, कल्लूगंज और चौक बाजार से होते हुए टीला मंदिर पहुंची। भागूवाला मंडल ने पूरनपुर गढ़ी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और मंडल अध्यक्ष कमल सैनी ने किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बढ़ापुर में भी दिखा उत्साह
बढ़ापुर कस्बे में भी ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा स्थानीय बस स्टैंड से शुरू हुई और कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस बस स्टैंड पर संपन्न हुई। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर ''भारत माता की जय'' के नारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भीम सिंह सैनी, विजय सिंह चौहान, श्याम सिंह कश्यप, मुकेश आर्य, नरेंद्र चौहान, नितिन प्रजापति और डॉक्टर राजपाल सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---
150 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
चांदपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर में 150 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा से पूर्व तहसील के पास अरविंद फिलिंग स्टेशन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। भाजपा महिला नेता शक्ति भारद्वाज मित्तल ने यात्रा का नेतृत्व किया। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सरगम सिनेमा पहुंचे। वहां से नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल की अगुवाई में यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। समापन स्थल रामलीला मैदान में हुआ। रामलीला कमेटी ने यात्रा का स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, कपिल चौधरी, अरविंद कुमार उर्फ पप्पू चेयरमैन और कई अन्य प्रमुख लोग इसमें शामिल रहे।
---
भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
नहटौर। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई।
नहटौर, आकू और भाटियाना मंडल के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक ओम कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ''हर घर तिरंगा'' अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। ओम कुमार ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने का आह्वान किया। इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, वैभव गोयल, कपिल शर्मा, अंकुश अग्रवाल और राजेश सैनी जैसे नेता मौजूद रहे।

---
तिरंगे के रंग में रंगा स्योहारा, गूंजे देशभक्ति के नारे

स्योहारा। बुधवार को भाजपा नेताओं और आरएसपी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।
भाजपा की तिरंगा यात्रा संघ कार्यालय से शुरू होकर ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। इसमें विधायक अशोक कुमार राणा और ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल सिंह चौहान जैसे नेता शामिल रहे। आरएसपी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी रैली निकाली। कैडेट्स ने ''वंदे मातरम'' और ''भारत माता की जय'' के नारे लगाए। उन्होंने लोगों को ''हर घर तिरंगा'' अभियान के लिए प्रेरित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश रस्तोगी ने कहा कि नई पीढ़ी को आजादी के महत्व से परिचित कराना सभी की जिम्मेदारी है। उज्ज्वल सिंह चौहान ने लोगों से आजादी के महोत्सव को उल्लास के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज राणा और प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed