{"_id":"6a7ccfc620db5581ad046b21","slug":"met-dig-to-get-the-route-opened-after-kanwar-yatra-bijnor-news-c-27-1-bij1002-187524-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ यात्रा के बाद मार्ग खुलवाने के लिए डीआईजी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ यात्रा के बाद मार्ग खुलवाने के लिए डीआईजी से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
चांदपुर। शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह और पूर्व युवा जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता ने मुरादाबाद में पुलिस उप महानिरीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के कारण बंद सड़क मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की।
नेताओं ने बताया कि अधिकांश कांवड़ियों ने 11 अगस्त दोपहर तक जलाभिषेक कर लिया है। अब मार्ग पर कांवड़ियों की आवाजाही नहीं है। सड़क बंद होने से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकने से दैनिक वस्तुओं, जैसे सब्जी, दूध और फल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि मार्ग को अब यातायात के लिए खोल देना चाहिए। पदाधिकारियों ने भविष्य में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क को इतने लंबे समय तक बंद न करने की भी मांग की।