{"_id":"69a52564654d452bf307cd3b","slug":"bijnor-leopard-attacked-a-woman-working-in-the-fields-came-and-grabbed-her-neck-left-her-bleeding-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: खेत में काम करती महिला पर तेंदुए ने किया हमला, आकर दबोच ली गर्दन, हुई लहूलुहान; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: खेत में काम करती महिला पर तेंदुए ने किया हमला, आकर दबोच ली गर्दन, हुई लहूलुहान; ऐसे बची जान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
कादराबाद में मोमिना खातून अन्य महिलाओं के साथ गन्ना छील रही थीं, तभी झाड़ियों से निकलकर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। अन्य महिलाओं ने गन्ने से मारकर और शोर मचाकर गुलदार को भगाया।
सीएचसी पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कादराबाद क्षेत्र के गांव हिदायतपुर निवासी मोमिना खातून (50) पर मुरलीवाला फार्म में तेंदुए ने हमला कर दिया। वह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जीवन सिंह के खेत में अन्य महिला श्रमिकों के साथ गन्ना छीलने का काम कर रही थीं। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह मोमिना खातून अन्य महिला श्रमिकों के साथ खेत में कार्य कर रही थीं, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक गुलदार ने उन पर झपट्टा मारा और उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। गुलदार के अचानक हमले से मोमिना खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ काम कर रही अन्य महिला श्रमिकों, मिन्द्रों बाई, शरण जीत और मनजीत कौर ने शोर मचाकर और गन्नों से मारकर गुलदार से मोमिना खातून को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मोमिना खातून के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार अभी भी घटनास्थल के पास खेतों में मौजूद है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रावधानों के अनुसार घायल महिला को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गुलदार को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगवाया जाएगा।
