सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A tractor-trolley filled with wood stopped in front, when it came down, the bike rider crushed

Bijnor: आगे से खड़ी हो गई लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे आई तो कुचल दिए बाइक सवार बाप-बेटी, मौके पर मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Feb 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर-बदायूं हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के अगले हिस्से की चपेट में आकर हारून और उनकी पुत्री मेहरून की मौत हो गई। हारून की मां अनीसा गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। 

Bijnor: A tractor-trolley filled with wood stopped in front, when it came down, the bike rider crushed
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली। हारून और मेहरून की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी चार वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा गांव अकबरपुर तिगरी की ईदगाह के पास हुआ, जब लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा निवासी हारून (28) अपनी मां अनीसा और पुत्री मेहरून (4) के साथ बाइक पर सवार होकर चांदपुर दवाई लेने गया था। शाम करीब सात बजे दवाई लेकर तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव तिगरी में ईदगाह के पास पहुंचने पर हारून ने आगे चल रही एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा नीचे गिरा और उसी समय वहां से गुजर रही हारून की बाइक उसकी चपेट में आ गई।
बाइक सवार हारून और उसकी मासूम पुत्री मेहरून की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हारून की मां अनीसा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।
 

करीब आधा घंटा तक चले जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों और यातायात नियमों की अनदेखी की ओर इशारा किया है।

ये भी देखें...
Bijnor: दो तेंदुओं की लड़ाई में एक की मौत, कुत्ते के बच्चे ले जाते तेंदुए के मुंह पर मारा चिमटा, फिर हुआ ये
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed