सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard Trapped in Cage in Taalampur Forest Area of Bijnor, Villagers Alert Forest Department

Bijnor: तालमपुर गांव के जंगल में पिंजरे में फंसा गुलदार, कई दिनों से दहशत में थे ग्रामीण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव तालमपुर में किसान के खेत के पास लगे पिंजरे में गुलदार फंस गया। कई दिनों से इलाके में दहशत थी, ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

Leopard Trapped in Cage in Taalampur Forest Area of Bijnor, Villagers Alert Forest Department
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिजनौर जनपद के चांदपुर तहसील के बबनपुरा क्षेत्र अंतर्गत गांव तालमपुर के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था और खेतों में काम करने में भी लोग डरे हुए थे।

Trending Videos


वन विभाग ने लगाया था पिंजरा
ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद वन विभाग ने दो दिन पहले तालमपुर मार्ग पर नहर के पास गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: गंगा खादर क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पास में पड़ी मिली स्कूटी, कल शाम से था लापता

सुबह पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
मंगलवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पिंजरे से तेज आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो गुलदार अंदर कैद था। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

वन विभाग को दी गई सूचना
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। टीम के पहुंचने के बाद गुलदार को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में ले जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed