{"_id":"69c1385d3b83f8d49d09e8e2","slug":"bijnor-scooty-collides-with-tractor-trolley-parked-on-the-roadside-bba-student-dies-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, बीबीए के छात्र की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, बीबीए के छात्र की मौत, मां की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मंसूर सराय पिथापुर निवासी अयान अंसारी अपनी मां के साथ नानी के घर सहसपुर गया था। रात को लौटते समय स्योहारा में हादसा हो गया। अयान की मौत हो गई, वह अपने घर का इकलौता बेटा था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
अयान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सड़क हादसे में 20 वर्षीय बीबीए के छात्र अयान अंसारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos
क्षेत्र के ग्राम मंसूर सराय पिथापुर निवासी अयान अंसारी रविवार को अपनी मां के साथ स्कूटी से सहसपुर स्थित अपनी नानी के घर ईद मिलने गया था। देर रात करीब नौ बजे वह अपनी मां के साथ वापस स्योहारा लौट रहा था। उसी समय उसके पिता अनवर अंसारी आगे बाइक से जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव महमूदपुर के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयान की स्कूटी अचानक टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार अयान और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अयान ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां का इलाज जारी है। अयान अंसारी मुरादाबाद के एक कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर गमगीन माहौल में अयान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम नजर आई।