सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur resident YouTuber Saumil stranded in Israel due to lack of transit visa

Bijnor News: ट्रांजिट वीजा नहीं होने से इस्राइल में फंसे धामपुर निवासी यूट्यूबर सौमिल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dhampur resident YouTuber Saumil stranded in Israel due to lack of transit visa
विज्ञापन
धामपुर। मोहल्ला बक्कालान निवासी यूट्यूबर सौमिल अग्रवाल (28) पुत्र राजीव अग्रवाल 24 फरवरी 2026 से इस्राइल में फंसे हैं। परिवार के लोग उनकी कुशलता को चिंतित हैं। सौमिल ने एक ऑडियो संदेश जारी कर बताया कि वहां के हालात चिंताजनक हैं। वह तेलअबीब में एक होटल के बंकर में छिपे हैं। जिस कंपनी के लिए वह वहां गए, वह केवल उनके खाने-पीने का ध्यान रख रही है। ट्रांजिट वीजा न मिलने के कारण वह भारत नहीं आ पा रहे हैं।
Trending Videos

सौमिल नगर स्थित खैराती स्वीट्स के मालिक राजीव अग्रवाल के इकलौते पुत्र हैं। वह एक कंपनी के लिए शूटिंग करने इस्राइल गए थे। युद्ध छिड़ जाने से उन्हें वहां से निकलने का मौका नहीं मिला। पहले यरुशलम और अब तेलअबीब में रुके हैं। ऑक्सफोर्ड डिग्री कॉलेज के एमडी आशीष सिंघल, पूर्व पालिका अध्यक्ष लीना सिंघल ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार से निरंतर संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल सौमिल, यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर हैं, इसलिए कंपनी उन्हें दो-तीन दिन के लिए अपने खर्चे पर लेकर गई थी। लेकिन अब एक महीना होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed