{"_id":"69c2d2ef7fee6a1f4c0736b4","slug":"38575-duplicate-names-removed-from-voter-list-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-175359-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मतदाता सूची से हटे 38,575 डुप्लीकेट नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मतदाता सूची से हटे 38,575 डुप्लीकेट नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है। निर्वाचन विभाग ने पारदर्शी और त्रुटिरहित सूची तैयार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। इस प्रक्रिया में 38,575 डुप्लीकेट नाम सूची से हटाए गए हैं।
जिले की कुल 1123 ग्राम पंचायतों में मतदाता सत्यापन अभियान चलाया गया। इसमें 9,28,181 कुल मतदाताओं का परीक्षण किया गया था। सत्यापन के बाद 8,89,606 मतदाताओं को वैध घोषित किया गया। कुल मतदाताओं में से लगभग 4.15 फीसदी नाम डुप्लीकेट या त्रुटिपूर्ण पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि गड़बड़ियों को दूर करने के लिए घर-घर सत्यापन कराया गया। इसमें एक ही व्यक्ति के कई स्थानों पर नाम दर्ज होने की पहचान हुई। मृत अथवा स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम भी सूची में शामिल थे। निर्वाचन विभाग ने शुद्ध मतदाता सूची को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने कहा कि अब मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी है। इससे आगामी चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
Trending Videos