{"_id":"69c3afdbb6bb88ab3b042749","slug":"video-bijnor-sakhi-one-stop-center-unit-2-to-start-soon-in-dhampur-staff-already-appointed-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: धामपुर में जल्द शुरू होगी सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2, स्टाफ की नियुक्ति पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: धामपुर में जल्द शुरू होगी सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2, स्टाफ की नियुक्ति पूरी
जनपद बिजनौर के धामपुर में नगिना मार्ग स्थित 100 बेड के अस्पताल परिसर में सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस यूनिट को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित किया जाएगा। केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्टाफ की नियुक्ति भी पूरी कर ली गई है।
यूनिट प्रभारी शैली गोला सहित कुल पांच महिलाओं की तैनाती की गई है, जिनमें एक सिक्योरिटी गार्ड, दो केस वर्कर और अन्य स्टाफ शामिल हैं। इस केंद्र में अपराध से पीड़ित महिलाओं को अधिकतम 5 दिन तक ठहराकर उनकी काउंसलिंग की जाएगी और विवादों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
केंद्र में महिलाओं के रहने के लिए 5 बेड वाला शेल्टर हाउस, 3 शौचालय, 3 स्नानागार, एक कार्यालय और दो कमरे बनाए गए हैं। यदि काउंसलिंग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो मामले की रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को भेजी जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि यूनिट में महिला पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी, जिससे सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल केंद्र का उद्घाटन नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल माह से इसे विधिवत शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।