{"_id":"69c2d2b1bd271790ad019b31","slug":"leopard-attacks-woman-who-went-to-peel-sugarcane-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175311-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना छीलने गई महिला पर गुलदार का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना छीलने गई महिला पर गुलदार का हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। मंगलवार की सुबह गांव हिदायतपुर निवासी महिला राजो (50) पत्नी होरी सिंह पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। वह गांव के समीप ही सुबोध के खेत में गन्ना छीलने गई थी। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर-शराबा कर गुलदार को जंगल में भगाया।
गुलदार ने राजो की गर्दन पर पंजाें से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वनकर्मियों की टीम ने जख्मी महिला से जानकारी हासिल की साथ ही पिंजरा लगाने की बात कही। ग्रामीण मोहित, महेश, सुनील, ऋषिपाल आदि ने बताया कि दो माह में गुलदार कई लोगों को जख्मी कर चुका है, जिसमें एक महिला व गांव के ही दो अन्य लोग शामिल हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घेराबंदी कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही खेतों पर अकेले न जाने की सलाह दी है। बताया कि शीघ्र ही गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos