{"_id":"69c2d2cbb9ad687f590194f6","slug":"troubled-by-debt-for-his-wifes-treatment-a-villager-hanged-himself-to-death-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175368-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पत्नी के इलाज के कर्ज से परेशान ग्रामीण ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पत्नी के इलाज के कर्ज से परेशान ग्रामीण ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर/पैजनिया । हल्दौर थाने के गांव फजलपुर ढाकी में कर्ज के बोझ से परेशान जाबिर (40) पुत्र अब्दुल रहमान ने सोमवार रात चांदपुर थाना के गांव हैजरपुर में आम के बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि जाबिर की पत्नी को कैंसर है। उसके इलाज के चक्कर में वह कर्ज के बोझ में दब गया था।
वह गांव में परचून की दुकान चलाने के साथ ही चांदपुर क्षेत्र में आम के बाग की ठेकेदारी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि जाबिर की पत्नी काफी समय से कैंसर से पीड़ित है और उसे दिखाई देना भी बंद हो गया है। पत्नी के इलाज को लेकर उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था, जिस कारण वह तनाव में रहने लगा था। सोमवार की शाम को जाबिर घर से आम के बाग की धुलाई करने के लिए कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। चांदपुर में मुनीर के बाग में जाबिर का शव फंदे पर लटका मिला। यह देख परिजनों में मातम छा गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जाबिर ने दो दिन पूर्व भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उसके चार बच्चे छोटे हैं। जाबिर की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चों के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी पहले से ही गंभीर बीमार है। उनके पास आय का कोई अन्य साधन भी नहीं है। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि पत्नी की गंभीर बीमारी (कैंसर) व आर्थिक परेशानी के कारण जाबिर मानसिक तनाव में था।
Trending Videos