सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The teenager reached the police station and accused her uncle of selling her.

Bijnor News: थाने पहुंची किशोरी ने मौसा पर लगाया बेचने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The teenager reached the police station and accused her uncle of selling her.
विज्ञापन
धामपुर। रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने मौसा पर मोटी रकम लेकर 35 वर्षीय व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

किशोरी ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे चार बहनें और उनका एक भाई है। आरोप है कि उनकी गरीबी का फायदा उठाते हुए विकास त्यागी ने उसकी मौसी से शादी कर ली। वह अब उन्हें अपनी बिरादरी में बेचना चाहता है। वह अपने गांव के युवक से प्रेम करती है, लेकिन उसका मौसा इसके विरोध में है। आरोप है कि विकास त्यागी ने उसके माता-पिता को रुपयों के दबाव में लेकर उसका 10 मार्च को अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद वह नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर में ले गया वहां पर उसने हरिद्वार निवासी अपनी बिरादरी के 35 वर्षीय विशाल त्यागी के साथ मंदिर में उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सोमवार देर शाम किसी तरह हरिद्वार से अपने घर जा रही थी लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। धामपुर में नगीना चौक पर उसे फिर पकड़ने का प्रयास किया। वह किसी तरह से मौका पाकर धामपुर थाने में आ गई। वह घटना के बारे में पुलिस को बता ही रही थी कि तभी उसका मौसा अन्य कई लोगों के साथ थाने पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा।
उसके शोर मचाने पर पुलिस ने उसके मौसा सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसका मौसा उसकी छोटी बहन को भी इसी तरह से अन्य बिरादरी में बेचने का प्रयास कर रहा है। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल नूरपुर थाना थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर का है। इसलिए पूरे मामले को नूरपुर थाने में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed