सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor team defeated UP

Bijnor News: बिजनौर की टीम ने यूपी को हराया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bijnor team defeated UP
बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में दिव्यांग टी-20 किक्रेट मैच में बॉलिंग करता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान क्रिकेट एकेडमी में उत्तर प्रदेश और जिला बिजनौर दिव्यांग की टीम बीच टी-20 मैच खेला गया। बिजनौर टीम ने 29 रन से मैच जीत लिया।
Trending Videos

रविवार को आयोजित मैच में जिला बिजनौर दिव्यांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए। योगेश कुमार ने 17, मनीष चौहान और शाने आलम ने 14-14, वसीम ने 11 और अनवर अली ने नाबाद 10 रन बनाए। उत्तर प्रदेश दिव्यांग टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए उज्ज्वल, अक्षांश, तन्मय और शुभम ने दो-दो और कप्तान चिंटू ने एक विकेट झटक लिया। उत्तर प्रदेश दिव्यांग टीम बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में सभी विकेट के खोकर मात्र 77 रन बनाकर सिमट गई। प्लेयर ऑफ द मैच संयुक्त रूप से अनवर अली और उज्जवल को घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका गुलफाम अहमद और मोहसिन ने निभाई। स्कोरर अनामिका सिंह और वर्णिका सिंह रहे।

बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में दिव्यांग टी-20 किक्रेट मैच में बॉलिंग करता खिलाड़ी। संवाद

बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में दिव्यांग टी-20 किक्रेट मैच में बॉलिंग करता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed