सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: The groom did a vulgar dance while drunk, the bride refused to go to her in-laws' house

Bijnor: दूल्हे ने नशे में किया फूहड़ डांस, दुल्हन ने फेरों के बाद ससुराल जाने से किया इंकार, बैरंग लौटी बरात

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 30 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड के लक्सर से एक युवक की बरात बिजनौर के हल्दौर में आई थी। यहां दूल्हे ने शराब पी ली और नशे में जमकर डांस किया। साथ ही अश्लील इशारे भी किए। इस बात का पता दुल्हन को फेरों के बाद चला। बरात दुल्हन के बिना ही लौटी।

Bijnor: The groom did a vulgar dance while drunk, the bride refused to go to her in-laws' house
दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

हल्दौर के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह में दूल्हे के शराब के नशे में धुत होकर डांस किया तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। 
Trending Videos

 

उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बरात के स्वागत और चढ़त के दौरान, दूल्हा कथित तौर पर शराब के नशे में था और मेरा बालम थानेदार, उठा ले जाऊंगा, तारों का चमकता गहना हो, आदि गानों पर बेतहाशा डांस कर रहा था। वधू पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हे के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद विवाह की अन्य रस्में पूरी कराई गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन का फैसला और बढ़ा विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, विवाह की सात फेरों की रस्म संपन्न होने के बाद जब दुल्हन को दूल्हे के नशे में होने और इससे उत्पन्न हुए विवाद की पूरी जानकारी मिली, तो उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से साफ मना कर दिया।

इस निर्णय के बाद दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया। स्थिति को संभालने के लिए करीब छह घंटे तक पंचायत चली, लेकिन दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हो सका। मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
 

पुलिस की भूमिका और वर्तमान स्थिति
पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के प्रयास जारी रखे हुए है। इस अप्रत्याशित घटना के चलते बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई। 

ये भी देखें...
पार्टी में विवाद: गर्लफ्रेंड ने लाइसेंसी पिस्टल से बॉयफ्रेंड को मारी गोली, राखी की लाश से खुला दोहरा हत्याकांड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed