सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Unidentified Man Dies After Being Hit By Freight Train In Bijnor, Passenger Train Halted For An Hour

Bijnor: मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत, एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 May 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के नजीबाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। शव को ट्रैक से हटाने के दौरान सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।

Bijnor: Unidentified Man Dies After Being Hit By Freight Train In Bijnor, Passenger Train Halted For An Hour
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जिले के नजीबाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। ट्रेन से कटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


ट्रैक से शव हटाने के दौरान रुकी ट्रेन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग तीन सौ मीटर दूर डबल फाटक पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास डाउन लाइन पर करीब पैंतीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: इस बात से बौखला गया था अंकुश, छात्रा के फोन में मिले थे मैसेज, हत्या से उबाल; पोस्टमार्टम में ये खुलासा

विज्ञापन

हादसे के बाद शव ट्रैक पर पड़ा होने के कारण सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो पैसेंजर ट्रेन को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। सुबह करीब छह बजकर चालीस मिनट पर स्टेशन पहुंची ट्रेन को लगभग एक घंटे बाद सात बजकर पैंतालीस मिनट पर मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया।

पहचान कराने का प्रयास, जांच जारी
स्टेशन मास्टर की सूचना पर राजकीय रेल पुलिस प्रभारी कमाल किशोर और उपनिरीक्षक राहुल यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटवाया। राजकीय रेल पुलिस के अनुसार मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि मृतक घुमंतू हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed