{"_id":"6a0b71bd99c3fc65af00f8af","slug":"hamza-became-a-giant-in-kashmir-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-179909-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कश्मीर में विशाल बन गया हमजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कश्मीर में विशाल बन गया हमजा
विज्ञापन
कश्मीर में बिजनौर के युवक विशाल का धर्म बदलवाने के बाद फूल मालाओं से स्वागत करते मुस्लिम। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कश्मीर में सैलून में काम कर रहे बिजनौर के विशाल का मजहब बदलवा दिया गया। उससेे गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद में कलमा पढ़वाया गया। बिजनौर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोमवार को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को संग लेकर गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार एसपी से मिले। कृष्ण कुमार की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि गांव काजीवाला के वसीम के साथ उनका बेटा विशाल कश्मीर में तीन साल पहले सैलून में काम करने गया था। आरोप लगाया कि 15 मई को विशाल का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है।
उन्होंने साजिश के तहत धर्म बदलवाने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी। जांच के बाद सोमवार की शाम काजीवाला निवासी वसीम और अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर खुला राज : धर्म बदलवाने की प्रक्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि कश्मीर के गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद का है। इसमें मौलवी विशाल को कलमा पढ़वा रहे हैं और विशाल को नया नाम मोहम्मद हमजा दे दिया गया। मस्जिद से बाहर निकलने की भी दूसरी वीडियो में विशाल के गले में फूल मालाएं पड़ी हैं और साथ में चलने वाले लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर आने के बाद विशाल के पिता ने उसे फोन किया तो बोला कि मैं अब तुमसे बहुत दूर जा चुका हूं, अब मुझे हिंदू धर्म में नहीं आना।

Trending Videos