सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger carcass found in Dhara Sot of Kalagarh range, viscera sent for forensic examination

Bijnor News: कालागढ़ रेंज के धारा सोत में मिला बाघ का शव, बिसरा फौरेंसिक जांच को भेजा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tiger carcass found in Dhara Sot of Kalagarh range, viscera sent for forensic examination
कालागढ़ रेंज के धारा सोत में मिला बाघ का शव, बिसरा फौरेंसिक जांच को भेजा वाली खबर का फोटोकार्
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के धारा स्रोत में बाघ का शव मिला। वन विभाग ने शव विच्छेदन कर विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए बरेली व देहरादून भेजा है।


सोमवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के धारा सोत के सहायक नाले में गश्ती दलों को बाघ का शव मिला। जिसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली ने उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन बिंदरपाल ने मौके पर पहुंचकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण किया। गश्ती दलों को क्षेत्र में कॉम्बिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, हल्द्वानी के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती ने मौके पर पहुंचकर शव का विच्छेदन किया। इस दौरान वाइल्ड लाइफ वेलफेयर फाउंडेशन के वीरेंद्र अग्रवाल, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के राहुल पंडित व नक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली, सोहन सिंह पटवाल, जगमोहन सिंह रावत, ललित मोहन चंद्र आदि कर्मी मौजूद रहे। बाघ के शव का निस्तारण भारतीय राष्ट्रीय व्याघ्र प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos






रिपोर्ट आने पर चलेगा मौत के कारण का पता



पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि बाघ की आयु 08-10 वर्ष रही होगी। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं हैं। बाघ के शरीर का विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान, बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने पर बाघ की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।





अथहर महमूद सिद्दीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed