सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple found dead in home, murder suspected

Bijnor News: घर में मृत मिले दंपती, हत्या की आशंका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Couple found dead in home, murder suspected
विज्ञापन
कोतवाली देहात । थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी निवासी जीराज सिंह (75) और उनकी पत्नी रामरती देवी (72) की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जीराज सिंह को रात्रि करीब दस बजे गांव के एक युवक ने सड़क पर पड़े देखा गया जबकि रामरती देवी पास में स्थित अपने कमरे में मृत पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की बात सामने आई है लेकिन बिजली विभाग ने इससे अपना पल्ला झाड़ िलया।
Trending Videos

दंपती गांव के बाहर बने एक कमरे में रहता था जबकि उनके दो पुत्र गांव में कुछ दूरी पर रहते हैं। मंगलवार रात्रि लगभग 10 बजे गांव का एक युवक शौच जाने के लिए उठा तो उसे जीराज सिंह के घर के पास रखे ट्रांसफार्मर के दो खंभों के पास जीराज सिंह अचेत पड़े दिखाई दिए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस तथा डायल 112 को सूचना दी। एंबुलेंस आने से पहले ही जीराज सिंह की मृत्यु हो चुकी थी जबकि उनकी पत्नी रामरती देवी पास ही कमरे में चारपाई पर मृत पड़ी थी। जीराज सिंह के कान से काफी खून निकला था। काफी खून ट्रांसफार्मर के पास भी पड़ा मिला। गांव में लोग हत्या तथा करंट से मौत की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एएसपी देहात प्रेम प्रकाश कुमार, सीओ नजीबाबाद तथा थानाध्यक्ष कोतवाली देहात विकास कुमार पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच की। बुधवार को दंपती के पुत्र दिनेश कुमार ने लूट तथा हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
एएसपी देहात ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने दंपती के शव का पोस्टमार्टम किया है, जिसमें दोनों की मौत करंट लगने से होना सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार जीराज सिंह के दोनों हाथों पर बिजली का करंट लगा हुआ था जबकि रामरती देवी के एक हाथ पर बिजली का करंट लगने का निशान था।
वहीं विद्युत कोतवाली देहात के एसडीओ संजय सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार रात्रि 8:50 से 9:30 तक नगीना से रोस्टिंग थी। उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कोई भी तार टूटा हुआ या झुका हुआ दिखाई नहीं दिया। ट्रांसफार्मर से जिस टुकड़े के गिरने की बात बताई जा रही है, वह फाइबर का होता है, जिससे करंट लगने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed