{"_id":"69c4276ddfd1c9e6db05523e","slug":"despite-the-construction-of-an-overhead-tank-the-drinking-water-supply-has-not-started-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175408-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ओवरहेड टैंक बनने के बावजूद पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ओवरहेड टैंक बनने के बावजूद पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरूकी। गांव में बोरिंग और ओवरहेड टैंक तैयार होने के कई माह बाद भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। पुरानी टंकी खराब हो जाने और नई से आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।
मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरूकी की आबादी लगभग दस हजार है। आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना यहां बाजार से सामान खरीदने भी आते हैं। यहां पुरानी पेयजल परियोजना खराब हो गई थी। इसके चलते जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को नए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। बोरिंग पूरा होने एवं योजना शुरू होने के बाद भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लगभग दस हजार की आबादी वाले इस गांव में नवनिर्मित टंकी से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जानी है, लेकिन इससे आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
पूर्व ग्राम प्रधान चौधरी पोखर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, रामपाल सिंह, चौधरी करतार सिंह, अब्दुल मजीद, बृजपाल सिंह कश्यप, मोहम्मद फैयाज, ग्राम प्रधान के पति सोनू पाल, ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक, उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष विकुल मलिक एवं भाकियू के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार आदि ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने इसे विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि जल निगम के अभियंता जानबूझकर आपूर्ति चालू नहीं कर रहे हैं। इसके कारण गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए तरसना पड़ेगा। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
Trending Videos