सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drain construction stopped, villagers protested

Bijnor News: नाला निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drain construction stopped, villagers protested
नजीबाबाद के शहजादपुर में नाला निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव शहजादपुर में बनाया जा रहा नाला निर्माण कार्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क की चौड़ाई के भीतर ही कराया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो जाएगी।
Trending Videos

जिला पंचायत द्वारा गांव शहजादपुर में जल निकासी के सड़क की एक दिशा में 240 मीटर लंबा नाला निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नाला निर्माण का कार्य रुकवाकर हंगामा किया। ग्रामीणों सत्यपाल सिंह, अजय बालियान, संजय, मोनू, मानु, नौबहार, अर्जुन आदि का आरोप है कि नाला निर्माण लोनिवि की जमीन में ही कराया जा रहा है। जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। नाला बनने के बाद ग्रामीणों को भविष्य में सड़क से आवागमन में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने सड़क की चौड़ाई छोड़कर नाला निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी नाला निर्माण का कार्य जारी रखा। लोक निर्माण विभाग के जेई ज्ञानचंद का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। यदि नाला निर्माण होने से सड़क की चौड़ाई कम हो रही है तो उसे रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed