सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant carcass washed ashore in Ramganga

Bijnor News: रामगंगा में बहकर आया हाथी का शव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Elephant carcass washed ashore in Ramganga
रामगंगा नदी में बह कर आया हाथी का शव, अंग सुरक्षित होने का दावा वाली खबर का फोटोकालागढ़ में न
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में स्टील ब्रिज के निकट/ अफजलगढ़ बैराज रामगंगा नदी में हाथी के बच्चे का शव उतराता हुआ पहाड़ों से आया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व की उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुक्करवाल ने बच्चे के सभी अंग सुरक्षित बताए हैं।
Trending Videos

सोमवार की सुबह कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों के बीच से होकर आ रही रामगंगा नदी में हाथी के बच्चे का शव बहकर स्टील ब्रिज के निकट अफजलगढ़ बैराज में पहुंच गया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के गश्ती दल के वन दरोगा पवन कुमार कश्यप, सौरभ सिंह, दिनेश गुसाई, मुकेश, दिलबाग सिंह, जगत आदि ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र चकरायत व उप प्रभागीय वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। हाथी के शव को नदी से रस्सियों से खींचकर तट पर लाया गया। शव के शव विच्छेदन के लिए सूचना कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी को दी गई है। चिकित्सा दल भी मौके के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed