{"_id":"69c427f693c366a4ff0949e4","slug":"emotional-performance-of-narsi-charitra-in-navratri-festival-bijnor-news-c-27-1-bij1002-175412-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नवरात्र महोत्सव में ‘नरसी चरित्र’ का भावपूर्ण मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नवरात्र महोत्सव में ‘नरसी चरित्र’ का भावपूर्ण मंचन
चांदपुर देवी मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव पर आयोजित रासलीला में नरसी चित्रण मंचन में चल रहे संवाद
Link Copied
विज्ञापन
चांदपुर। देवी मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत चल रही महारासलीला के छठे दिन ‘नरसी चरित्र’ का अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया गया।
Trending Videos
मंचन में दिखाया कि नरसी सदैव श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहते थे। उनकी भक्ति की परीक्षा उस समय हुई जब उनकी बेटी के ससुराल पक्ष की ओर से नातिन के विवाह के लिए भात में अत्यंत कम समय में सोना, चांदी, आभूषण, वस्त्र, मेवा, बर्तन, अन्य सामग्री लाने के साथ आने का निमंत्रण आया। जब निमंत्रण पत्र लेकर पंडित नरसी के घर पहुंचे, तो नरसी यह सुनकर आश्चर्यचकित रह गए कि उनकी नातिन विवाह योग्य हो गई है। उन्होंने पंडित को आदरपूर्वक बैठाया, लेकिन घर में खाने की कोई व्यवस्था न होने के कारण वे स्वयं व्यवस्था करने निकल पड़े। इसी बीच भगवान कृष्ण ने लीला रचते हुए नौकर का रूप धारण किया और पंडित को भोजन कराते हुए कहा कि यह भोजन नरसी ने भेजा है। जब नरसी खाली हाथ लौटे तो वे चिंता में पड़ गए कि पंडित को क्या खिलाएंगे, लेकिन पंडित ने बताया कि उनका नौकर पहले ही स्वादिष्ट भोजन करा गया है। यह सुनकर नरसी भाव-विभोर हो गए और बोले कि वह उनका नौकर नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के स्वामी हैं और हम सभी उनके सेवक हैं।
भात प्रसंग के मंचन में दिखाया गया कि जब नरसी के पास देने के लिए कुछ भी नहीं था, तब उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ अपनी सारी चिंताएं भगवान कृष्ण को सौंप दीं। भक्त की लाज रखने के लिए भगवान कृष्ण द्वारिकाधीश के रूप में ‘सांवल शाह’ नामक धनी सेठ बनकर प्रकट हुए और अपार धन-संपत्ति के साथ भात भरकर नरसी का मान-सम्मान बढ़ाया। इस लीला में शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। भात भरने के लोगों ने अपने-अपने घरों से सामान लाकर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।