सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Emphasis on women empowerment and preservation of Indian culture

Bijnor News: महिला सशक्तीकरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on women empowerment and preservation of Indian culture
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा पर आयो
विज्ञापन
चांदपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा के उपलक्ष्य में पंचवटी हॉल में दुर्गा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन के झंडा गान व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम में भजन संध्या के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिला सभा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छोटी बच्ची प्रिशा ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि संस्था की जिलाध्यक्ष डॉ. मोनिका अग्रवाल, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, डॉ. वर्णिका अग्रवाल आदि ने सामाजिक एकता, महिला सशक्तीकरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। धामपुर की श्रुति जैन, छवि जैन, डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था की अध्यक्ष पलक अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिथियों, पदाधिकारियों, महिलाओं, सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिप्रा ने किया। कार्यक्रम में स्वाति सिंघल, पूनम गुप्ता, ऋतु गर्ग, मानसी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, दीपिका, काव्या गुप्ता, अनीता अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, कविता, पायल गोयल, तान्या गोयल, राखी गुप्ता, सोनिया गोयल, भूमिका जैन आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed