{"_id":"69b7dd8f77c9031ae4034354","slug":"video-bijnor-women-of-the-accused-party-reached-the-house-of-sangh-district-karyawah-apologized-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: संघ जिला कार्यवाह के घर पहुंची आरोपी पक्ष की महिलाएं, माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: संघ जिला कार्यवाह के घर पहुंची आरोपी पक्ष की महिलाएं, माफी मांगी
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव धामपुर हुसैनपुर में विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री अमित कुमार शर्मा और आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन कुमार चौहान के घर पर हमले के मामले में सोमवार को आरोपी परिवार की महिलाएं अपने बच्चों के साथ संघ के जिला कार्यवाह के आवास पर पहुंचीं। आरएसएस के कार्यकर्ता एवं विहिप जिला सह मंत्री अमित कुमार के परिवार के सामने माफी मांगी। उनका कहना था कि उनके परिवार के शोएब से भारी गलती हुई है। उसे सजा मिलनी चाहिए, मगर पूरे परिवार का क्या कसूर है। पूरे परिवार को सजा न दी जाए। विपिन कुमार ने भरोसा दिया कि उन्हें उनके परिवार से कोई रंजिश नहीं है। लेकिन जिस प्रकार से उनके परिवार और संप्रदाय के लोगों ने उनके घरों में घुसकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है, यह अक्षम्य है। हमलावरों को माफ करना संभव नहीं है। लूटी गई धनराशि और आभूषणों को वापस दिलाएं, फिर बात होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।