{"_id":"69b6fe15f012125d04038914","slug":"a-father-son-duo-attacked-a-grocery-merchant-and-his-nephew-in-nagina-three-arrested-bijnor-news-c-27-1-bij1007-174617-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना में किराना व्यापारी और भतीजे पर पिता-पुत्रों ने किया हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना में किराना व्यापारी और भतीजे पर पिता-पुत्रों ने किया हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खरीदा गया सामान वापस करने को लेकर गैर समुदाय के एक व्यक्ति ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर किराना व्यापारी निर्मल जैन से मारपीट की। आरोप है कि दुकानदार के भतीजे नमन जैन का भी गला दबाया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर अपनी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
किराना व्यापारी संजय जैन ने ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा गया है कि बाजार मंडी मौलगंज में उनकी थोक की दुकान है। रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बढ़ापुर निवासी कयामुद्दीन अपने दो पुत्रों आवेश व परवेज के साथ स्कॉर्पियो कार से उनकी दुकान पर पहुंचे। वे एक दिन पूर्व उनकी दुकान से खरीदे गए कुछ रिफाइंड आदि सामान के रेट महंगे होने की बात कहते हुए झगड़ा करने लगे। जब उन्होंने पिता-पुत्रों से सामान वापस करने के बाद रुपये वापस लेने की बात कही तो वे आगबबूला हो गए।
आरोप है इसी दौरान वे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। उनके बड़े भाई निर्मल जैन बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन पर लोहे के बाट से हमला किया, जिससे वे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। संजय जैन का आरोप है कि जब उनका पुत्र नमन जैन मौके पर आया तो हमलावरों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया तथा उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के बाद हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक साहू कपिल अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर सचिन बिश्नोई, टीकम चंद गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विकास गुप्ता विक्की, संजीव अग्रवाल, साहू सलिल अग्रवाल, राजू अग्रवाल आदि मौके पर तथा थाने पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पिता- पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
बेटे की शादी के लिए की थी खरीदारी : मारपीट की घटना के बाद कयामुद्दीन के घर में सन्नाटा पसर गया है। बताया जाता है कि 28 मार्च को उनके पुत्र आवेश की शादी है। इसी के चलते ही सामान की खरीदारी की गई थी।
Trending Videos