सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The leopard carried away the girl in front of her mother and brother.

Bijnor News: मां और भाई के सामने बालिका को उठा ले गया गुलदार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The leopard carried away the girl in front of her mother and brother.
विज्ञापन
नहटौर। रविवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम मुकर्रमपुर में गुलदार 10 वर्षीय अदिति उर्फ मधु पुत्री अतुल कुमार को उसकी मां और भाई के सामने गर्दन से दबोचकर ले गया। ग्रामीणों के पीछा करने पर गुलदार बालिका को छोड़कर भाग गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos

अतुल कुमार का परिवार रविवार सुबह गन्ने की बुवाई के लिए खेत पर गया था। सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी पिंकी अपने बच्चों अदिति (10) उर्फ मधु और आदित्य के साथ काम निपटाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रामकुमार के खेत के पास झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक अदिति पर हमला कर दिया और मां व भाई के सामने ही उसे गर्दन से दबोचकर जंगल में खींच ले गया। मां के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के शोर और पीछा करने पर गुलदार बालिका को लगभग 200 मीटर दूर लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। परिजन गंभीर रूप से घायल बालिका को तत्काल नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार धनराज कुमार, सीओ अभय कुमार पांडे, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह मौक पर पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन विभाग की टीम ने गुलदार की तलाश में जंगल में कांबिंग की तथा दो पिंजरे लगाए। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। उन्होंने मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि अदिति गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed