{"_id":"69b6fd7c12c9783dd0069724","slug":"si-recruitment-exam-general-knowledge-and-reasoning-questions-troubled-students-bijnor-news-c-27-1-bij1007-174604-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई भर्ती परीक्षा : सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के सवालों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई भर्ती परीक्षा : सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के सवालों ने किया परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन अभ्यर्थी प्रश्नपत्र के हिसाब से समय कम मिलने से परेशान दिखाई दिए। 160 प्रश्नों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र सही था लेकिन 30 मिनट का समय और दिया जाना चाहिए था।
दूसरे दिन रविवार को हुई भर्ती परीक्षा में 67.42 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में भारतीय संविधान में राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों का महत्व, मानव तस्करी, जबरन श्रम और बाल श्रम से सुरक्षा प्रदान करने वाले मौलिक अधिकार के बारे में पूछा गया। हिंदी में विलोम, अलंकार, विशेषण, उपसर्ग, वाक्यांश के लिए एक शब्द आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। हिंदी में कुछ प्रश्न तो काफी आसान थे। इनमें भारी शब्द का विलोम, छाती पर मूंग दलना और कोयले की दलाली में हाथ काला जैसे मुहावरों के अर्थ पूछे गए। अशुद्ध वाक्यों की पहचान, तत्सम और अलंकार से संबंधित प्रश्न भी शामिल रहे। बदायूं से परीक्षा देने आए रोहित सिंह ने बताया कि प्रश्नों की संख्या के हिसाब से समय कम था। थोड़ा समय और मिलना चाहिए था। निर्मल कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र सामान्य था। सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्न थोड़े उलझाने वाले थे। प्रशांत शुक्ला और संतोष गंगवार ने भी प्रश्नपत्र आसान बताया। उन्होंने कहा कि सभी खंड अच्छे थे लेकिन थोड़ा समय और मिल जाता तो अच्छा रहता।
दूसरे दिन की परीक्षा में उपस्थिति का विवरण
प्रथम पाली
पंजीकृत अभ्यर्थी - 5040
उपस्थित - 3397
अनुपस्थित - 1643
प्रतिशत उपस्थिति- 67.40
द्वितीय पाली
पंजीकृत - 5040
उपस्थित - 3393
अनुपस्थित - 1647
प्रतिशत उपस्थिति - 67.32
Trending Videos