{"_id":"697bb083ee65fc6b1c095c0c","slug":"encroachment-under-the-overbridge-troubles-residents-bijnor-news-c-27-1-bij1007-171107-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण से कस्बेवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण से कस्बेवासी परेशान
विज्ञापन
कोतवाली देहात में ओवरब्रिज के नीचे किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कस्बे में पानीपत-खटीमा हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है लेकिन ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण होने से कस्बेवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके नीचे खड़े ई-रिक्शा तथा दूसरे वाहनों के कारण कई बार जाम के हालात हो जाते हैं। ग्रामीणों ने ओवरब्रिज के नीचे हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
व्यापारी प्रभाष चंद्र अग्रवाल का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे काफी अतिक्रमण हो रहा है जिसके चलते को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण सर्विस रोड से गुजर रहे वाहनों को रास्ता भी नहीं मिल पाता है। समस्या का समाधान होना चाहिए।
अंकित अग्रवाल का कहना है कि कस्बे में तीन विद्यालय दयानंद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज तथा केएस चिल्ड्रन एकेडमी की जब छुट्टी होती है तो उस समय भारी जाम लग जाता है। समस्या का समाधान होना चाहिए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद बिश्नोई का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे ठेले और ई-रिक्शा काफी संख्या में खड़े रहते हैं। टेंपो चालक भी सवारियां ओवर ब्रिज के नीचे ही वाहन खड़े कर बैठाते हैं। इसके चलते आने-जाने वालों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
अंशुल शर्मा का कहना है कि नहटौर से लेकर नजीबाबाद तिराहे तक ट्रैफिक का भारी जोर रहता है। लगभग 200 मीटर के इस क्षेत्र में अतिक्रमण बिल्कुल साफ होना चाहिए। शिवरात्रि पर काफी संख्या में कांवड़िये इसी रास्ते से निकलते हैं। अतिक्रमण हटाना चाहिए।
Trending Videos