सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer leader attacked, FIR registered against three

Bijnor News: किसान नेता पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader attacked, FIR registered against three
विज्ञापन
हल्दौर। नगर में भाकियू (अराजनैतिक) से जुड़े एक किसान नेता पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। आक्रोशित संगठन कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला भूड़ निवासी राजन चौहान ने भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत है। तहरीर में उन्होंने बताया कि वह रविवार को किसी कार्य से नगर में गए थे। होली चौक के पास हेमंत पंवार, आकाश पंवार और रवि पंवार ने उन्हें रोक लिया। किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके सिर पर लोहे के हथौड़े, ईंट-पत्थरों व अन्य वस्तुओं से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन चौहान का आरोप है कि आरोपी आकाश पंवार से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते उन पर हमला किया गया। सूचना मिलने पर संगठन के तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष नौबहार सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed