सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers panic after leopard sightings in forests

Bijnor News: जंगलों में गुलदार दिखने से किसानों में दहशत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers panic after leopard sightings in forests
विज्ञापन
धामपुर। क्षेत्र के कई गांव मटौरामान, सलावा, सरकथल माधों, जगुपुरा आदि गांवों के जंगल में गुलदारों के दिखने से किसानों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में जंगलों में काम करना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी वन विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है।
Trending Videos

क्षेत्र के गांवों के किसान चौधरी राजेंद्र सिंह, शुभम, सहदेव सिंह, राजकुमार, अवनीश कुमार, विपिन कुमार, नेपाल सिंह, मलखान सिंह, चेतराम सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को जब वह खेतों में काम कर रहे थे तब गुलदार दिखाई दिए। जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। वह गुलदार से बचाव के लिए किसी तरह शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़े। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है लेकिन कोई भी वन विभाग का अधिकारी गांवों में नहीं पहुंचा। चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर गुलदार को पिंजरे में कैद कर वनों में ले जाकर नहीं छोड़ा, तो आंदोलन होगा। उधर डिप्टी डेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि ऐसी कोई सूचना उनके पास नहीं है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पकड़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed