सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers should not sow sugarcane of unapproved variety

Bijnor News: अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने की बुवाई न करें किसान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not sow sugarcane of unapproved variety
विज्ञापन
धामपुर। गन्ना विकास परिषद की ओर से वसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने कहा कि 0238 प्रजाति की बुवाई पर पूरी तरह से रोक है। कोई भी किसान अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने की बुवाई न करे।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से खेतों में खड़े गन्ने का सत्यापन अभियान पांच फरवरी तक चलेगा। कहा कि किसी भी दशा में एक प्रजाति का क्षेत्रफल 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। किसानों को राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित नई अगेती प्रजातियों जैसे कोएस 13235, कोएस 17231, कोएस 18231, कोएस 19231, को. 0118, को.ल. 14201, को.ल. 16202 को अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए को. 98014 और को.एस. 13231 की बुवाई कराएं। बुवाई के समय प्रत्येक खेत में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग, बीज शोधन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। बताया कि गन्ना समिति में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के यंत्रों के संचालन हेतु कृषकों से दैनिक इंडेंट प्राप्त करें। कृषकों को अवगत कराएं कि फार्म मशीनरी बैंक से आधुनिक यंत्र आरएमडी, सब-सॉयलर, ट्रेंच ओपनर, पावर स्प्रेयर उचित किराये पर प्राप्त कर सकते हैं। गन्ना पर्यवेक्षक लोकनाथ, दिनेश राजपूत, राजेश सिंह ने मिल की ओर से उपलब्ध कराई जा रहीं ट्राईकोडर्मा, हेक्सस्टॉप, कीटनाशक, यंत्रों पर दिए जा रहे अनुदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed