सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers stressed on strengthening the organization

Bijnor News: किसानों ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers stressed on strengthening the organization
बिजनौर गन्ना समिति में भाकियू अराजनैतिक की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही। स्रोत
विज्ञापन
- प्रयागराज में 27 से 29 जनवरी तक चलेगा राष्ट्रीय चिंतन शिविर
Trending Videos

- पदाधिकारियों एवं किसानों से शिविर में पहुंचने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सोमवार को गन्ना समिति में मासिक पंचायत हुई। पंचायत में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
पंचायत में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि जिले में किसानों की समस्याओं के निस्तारण कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि 27, 28 और 29 जनवरी को प्रयागराज राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन होगा। कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता 26 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर के लिए अपने-अपने नजदीकी रेलवे स्टेशनों से प्रस्थान करेंगे। युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए जल्द ही एक ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से युवाओं को नशा जैसी गलत आदतों से मुक्ति मिलेगी तथा समाज सेवा करने के लिए मजबूती प्रदान होगी। पंचायत का संचालन राकेश प्रधान ने किया। पंचायत में अतुल बालियान, नतेंद्र प्रधान, वीरसिंह, दर्शन सिंह फौजी, लोकेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, अंकुर सहरावत, उदयवीर सिंह, देवानंद भूईयार, आसिफ, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed