सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon

Bijnor News: सुबह छाया कोहरा, दोपहर में निकली धूप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon
बिजनौर में शनिवार की सुबह छाए कोहरे में जाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी धूप तो कभी कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ रही है। शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। मगर, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना भी जता रहा है।
Trending Videos

जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग आगामी कुछ दिन और मौसम खराब रहने की संभावना जता रहा है। बारिश होने के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद सूर्यदेव ने कोहरे को बादलों को चीरते हुए दर्शन दिए। धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं, दिन में आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी। इससे लोगों को सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed