सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four injured in bus-car collision in front of government hospital

Bijnor News: सरकारी अस्पताल के सामने बस-कार की टक्कर में चार घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four injured in bus-car collision in front of government hospital
विज्ञापन
स्योहारा। नगर के सरकारी अस्पताल के सामने रविवार देर रात एक रोडवेज बस और कार के बीच हुई टक्कर में बस में सवार एक महिला यात्री समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Trending Videos

रविवार रात करीब 9 बजे देहरादून से मुरादाबाद जा रही रोडवेज बस की सरकारी अस्पताल के सामने सामने से आ रही एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में कार सवार विनीत कुमार (30) पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला बसंतगढ़, अंश (22) पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम झेबरा, जनपद अमरोहा, रमन (30) पुत्र सत्यपाल निवासी नोंगावा, अमरोहा तथा रोडवेज बस में सवार अंकिता (30) पत्नी नारायण निवासी विकास नगर, देहरादून घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed