फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   From 6.20 to 42 lakhs, the district's population has increased sevenfold in 179 years.

Bijnor News: 6.20 से 42 लाख पार...179 साल में सात गुना हुई जिले की आबादी

Sat, 11 Jul 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
From 6.20 to 42 lakhs, the district's population has increased sevenfold in 179 years.
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। कभी बिजनौर जिले की आबादी महज 6.20 लाख थी जो अब 42 लाख से अधिक की दहलीज पर पहुंच गया है। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या के ऐतिहासिक आंकड़ों की पड़ताल बताती है कि 179 वर्षों में जिले की आबादी करीब सात गुना बढ़ गई। इसके साथ ही गांवों, कस्बों और शहरों का स्वरूप भी पूरी तरह बदल गया।
जिले के गजेटियर के अनुसार वर्ष 1847 में बिजनौर की पहली व्यवस्थित जनगणना में आबादी छह लाख 20 हजार 552 दर्ज की गई थी। उस समय जिले में 1976 गांव और कस्बे थे। शहरी आबादी केवल 99 हजार 275 यानी कुल आबादी का लगभग 16 प्रतिशत थी। अधिकांश गांवों की आबादी एक हजार से कम थी और जनसंख्या का दबाव भी सीमित था।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद जिले की जनसंख्या वृद्धि का सफर हमेशा एक जैसा नहीं रहा। 1865, 1881 और 1901 के आसपास बाढ़, अकाल, महामारी और पलायन के कारण कुछ वर्षों में आबादी घटी भी लेकिन आजादी के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी और जीवन प्रत्याशा बढ़ने के साथ जनसंख्या तेजी से बढ़ी। वर्ष 1971 तक जिले की आबादी 14.90 लाख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 की जनगणना में बिजनौर की आबादी बढ़कर 36 लाख 82 हजार 713 पहुंच गई। इनमें 19.21 लाख पुरुष और 17.61 लाख महिलाएं शामिल थीं। जिले की 74.9 प्रतिशत आबादी ग्रामीण और 25.1 प्रतिशत शहरी क्षेत्र में निवास करती थी। जनसंख्या घनत्व 807 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर तथा साक्षरता दर 68.5 प्रतिशत दर्ज की गई।

वर्ष 2011 के बाद आधिकारिक जनगणना नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक और जनसंख्या वृद्धि के अनुमानों के अनुसार जिले की आबादी 42 लाख से अधिक मानी जा रही है। यानी 2011 के बाद भी करीब पांच लाख से अधिक लोगों की बढ़ोतरी का अनुमान है। नई जनगणना के आंकड़े आने के बाद जिले की वास्तविक आबादी की तस्वीर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed