{"_id":"6a514e1625add463e604f13d","slug":"malan-river-in-spate-bijnor-haridwar-road-closed-bijnor-news-c-27-1-bij1007-184654-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मालन नदी उफान पर, बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मालन नदी उफान पर, बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद
विज्ञापन
जान से बढ़कर नहीं जल्दबाजी-बिजनौर के ग्राम रावली के पास मालन नदी के रपटे पर पानी के तेज बहाव से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगावाला/गजरौला शिव। पहाड़ों और मैदान में लगातार हो रही बारिश से मालन नदी उफान पर है। नदी का पानी गजरौला शिव के पास पुल के बाहर सड़क पर बहने लगा। इससे बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। बिजनौर और मंडावर के बीच स्थित मालन नदी पुल के पास शुक्रवार को जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते नदी का पानी सड़क तक पहुंच गया और सड़क के ऊपर से बहने लगा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मार्ग को बंद करा दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। कुछ समय के लिए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से निकलने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने बाद में इन्हें रोक दिया।
अधिकारियों के अनुसार, मालन नदी में आई तेजी के पीछे पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश प्रमुख कारण है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को नजीबाबाद क्षेत्र में हुई करीब 306 मिमी वर्षा का पानी भी मालन आया है। प्रशासन ने लोगों से बंद मार्गों से निकलने का प्रयास नहीं करने को कहा है।
कई गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित : बेगावाला क्षेत्र में बाकरपुर गढ़ी सहित कई गांवों में मालन का जलस्तर बढ़ने से जलभराव की स्थिति है। रावली-ब्रह्मपुरी रपटे पर दो से तीन फीट पानी बहने से रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर, मानसापुर समेत आसपास के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीण आवागमन के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। किसान भी जान जोखिम में डालकर गंगा पार से पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं। बिजनौर-रावली मार्ग पर भी कई स्थानों पर सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पिछले वर्ष की तरह इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद होने की आशंका है।