सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   guldar news

Bijnor News: ड्रोन उड़ाकर की गुलदार की खोज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
guldar news
विज्ञापन
कादराबाद। गांव हिदायतपुर में सोमवार को वनकर्मियों ने ड्रोन कैमरे की मदद से गुलदार की उपस्थिति जानने का प्रयास किया। प्रभावित क्षेत्र में पिंजरे लगवाए।
Trending Videos

गांव में एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार दिखाई देने व किसानों पर हमले की फिराक में लगे गुलदार को पकड़ने के लिए वन कर्मी देर रात तक खेतों में डटे रहे। मौके पर पहुंचे रेंजर प्रदीप शर्मा व वन दरोगा सत्यवीर सिंह ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया तथा व हिदायतपुर व कादराबाद नहर मार्ग पर खेत में पिंजरे लगवाए। साथ ही शाम को ड्रोन के माध्यम से गुलदार की तलाश की। आधा किलोमीटर क्षेत्र में अलग-अलग जगह गुलदार दिखाई देने से खेतों में काम करने आए मजदूर व किसान परेशान रहे। भय के कारण दिन भर किसान काम नहीं कर पाए। उधर, वन कर्मियों का कहना है की खेत में काम करते समय एक व्यक्ति निगरानी रखें। अशोक, कृष्ण कुमार, राघव, महेश, सुनील, नाजिम आदि ग्रामीणों का कहना है कि खेती में मजदूर भी खेत के हिसाब से ही लगाने होते हैं। खेती पहले ही घाटे में चल रही है। दो की जगह चार आदमी लगेंगे तो किसानों को भारी नुकसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed