सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women protest for removal of liquor shop

Bijnor News: शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women protest for removal of liquor shop
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। गांव जटपुरा बौंडा की आबादी के पास से शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुकान के सामने धरना दिया और नारेबाजी करते हुए दुकान ग्रामीण आबादी से दूर हटाने की मांग की।
Trending Videos

प्रदर्शनकारी महिलाओं पुष्पा देवी, कमलेश, मुन्नी देवी, शोभा, संतोष, कुसुम, मिथिलेश ने बुधवार को देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन करते हुए साथी महिलाओं के साथ धरना दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था दिन भर शराबियों के घूमने से क्षेत्र का गांव का वातावरण दूषित रहता है। शराब से अनेक परिवारों में कलह की स्थिति पर भी महिलाओं ने चिंता व्यक्त की। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया। काफी देर प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed