फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rain takes away the heat

Bijnor News: झमाझम बारिश से गर्मी छूमंतर

Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain takes away the heat
बिजनौर। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई जबकि कुछ में सामान्य रही। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना की मौसम वेधशाला में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बारिश से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव के हालात हो गए। जिला मुख्यालय पर कई मोहल्लों की सड़कें कुछ समय के लिए तालाब बन गईं।
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। गांव मिर्जापुर सैद में हल्की से बारिश में सड़क दरिया बनने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण मास्टर बुंदू, यूनुस, नसीम, अनीस, इल्यास, अशरफ, तसलीम, नदीम, नफीस, समीर,हबीब ने बताया कि उन्होंने लोनिवि और प्रशासन से करीब एक माह पहले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को बारिश के बाद गांव की सड़कें दरिया बन गईं। ब्लॉक प्रमख तपराज सिंह देशवाल गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, नांगल सोती के मुख्य बाजार में जलभराव होने व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले गंदगी से अटे होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो गई और पानी सड़कों पर भर गया। मंगलवार की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना। सुबह साढ़े दस बजे नगीना में तेज बारिश शुरू हुई तो मौसम सुहावना हो गया। दोपहर करीब दो बजे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से सुकून मिला। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
पैजानिया। किसान बलराम सिंह, टीकम सिंह, पंकज, गजेंद्र आदि ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश किसानों के लिए वरदान की तरह है। धान की रोपाई तेज हो गई है। ग्राम रामपुर विडार, अम्हेड़ा, मलपुरा आदि में जलभराव के हालात हो गए। नींदड़ू। मंगलवार लो पूर्वांह 11:20 बजे से हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

किसान मसूद, अथर और आमिर का कहना है कि हल्की बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं इससे फसलों को भी लाभ पहुंचा। वर्षा से गन्ने के अलावा चरी, बाजरा और मक्का को लाभ हुआ। जलीलपुर में मंगलवार दोपहर 12 बजे से हुई बारिश से राहत मिली। पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल था। करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed