{"_id":"6a4d4e2130b43308d30ca9c9","slug":"e-rickshaw-drivers-body-found-in-field-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-184403-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेत में मिला ई-रिक्शा चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेत में मिला ई-रिक्शा चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर/गंज दारानगर। पत्नी से अनबन के बाद नाराज होकर घर से निकले ई-रिक्शा चालक टिंकू सैनी (30) का शव अपने ही खेत पर रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
दारानगर गंज निवासी टिंकू सैनी पुत्र विजयपाल सोमवार की देर शाम घर पहुंचा। आए दिन नशा करने पर पत्नी सुलेखा ने टोक दिया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई। पत्नी से झगड़ने के बाद रात में साढ़े नौ बजे टिंकू ई-रिक्शा लेकर घर से चला गया। मंगलवार सुबह 6:30 बजे गांव वाले खेतों की तरफ गए तो टिंकू अपने ही खेत पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके माथे में चोट लगी थी। पास में ही ई-रिक्शा खड़ा थी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए जोकि टिंकू को घायल समझकर अस्पताल ले गए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एएसपी सिटी डॉ केजी सिंह, सीओ सिटी अभय कुमार पांडये, कोतवाल अवनीत मान मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है हालांकि कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।