फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman dies just 45 days after marriage

Bijnor News: शादी के 45 दिन बाद ही विवाहिता की मौत

Wed, 08 Jul 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies just 45 days after marriage
नजीबाबाद। गांव लुकादड़ी में एक महिला ने शादी के 45 दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज में कार नहीं मिलने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को नजीबाबाद पहुंची महाराष्ट्र के पुणे निवासी शहनाज खलील शेख पत्नी खलील शेख ने तहरीर में बताया कि उसने बेटी गुलनाज खलील शेख की शादी 21 अप्रैल 2026 को नजीबाबाद के ग्राम लुकादड़ी निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र यामीन के साथ की थी। शादी में जेवर, कपड़े, फर्नीचर और दो लाख रुपये नकद दिए। शादी के बाद से ही ससुराल वाले गुलनाज को प्रताड़ित लगे और कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि छह जुलाई को गुलनाज के साथ मारपीट की और जहर देकर उसे हत्या कर दी। पुलिस ने पति मो. आसिफ, ससुर यामीन, जेठ जावेद, ननद शाहना, शाइस्ता व शबाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेचक अमित कुमार ने बताया कि रविवार की रात महिला काे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed