सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Horrific Road Accident on Ganga Bridge: Husband and Wife Killed, Mother Critical

Bijnor: गंगा पुल पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, मां की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Mar 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

ब्रजघाट में गंगा पुल पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

विस्तार

ब्रजघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे पर गंगा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


नोएडा से लौट रहे थे घर
पुलिस के अनुसार तीनों लोग नोएडा से बिजनौर जिले के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र के अपने गांव बामरोला लौट रहे थे। जैसे ही वे ब्रजघाट चौकी के पास गंगा पुल पर पहुंचे, पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश और गुड्डी की मौके पर मौत
हादसे में मृतकों की पहचान सुरेश (40) और उनकी पत्नी गुड्डी (38) निवासी बामरोला चांदपुर बिजनौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां की हालत गंभीर
दुर्घटना में सुरेश की मां दुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च केंद्र रेफर किया जा सकता है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ स्तुति सिंह के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed