सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   How many patients were taken to the hospital by the ambulance, verification will be done

Bijnor News: एंबुलेंस ने कितने मरीज पहुंचाए अस्पताल, होगा सत्यापन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
How many patients were taken to the hospital by the ambulance, verification will be done
विज्ञापन
- फर्जी मामले पकड़ने के लिए महानिदेशक लखनऊ ने जारी किए निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार ने मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की। मगर, कुछ जगह फर्जी केस दिखाकर एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। इसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस सेवा का सत्यापन करेगा। एंबुलेंस से कितने मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। जिले में 108 ईएमटीएस, 102 राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा, एएलएस एंबुलेंस सेवा संचालित हैं। 108 एंबुलेंस सेवा सामान्य मेडिकल इमरजेंसी, दुर्घटनाओं या गंभीर बीमारियों के लिए है। जबकि, 102 राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों के लिए चालू है। वहीं, एएलएस एंबुलेंस सेवा का प्रयोग गंभीर रूप से बीमार या घायल मरीजों के लिए होता है। कुछ जिलों में इनमें से 108 और एएलएस एंबुलेंस सेवा के तहत फर्जी ट्रिप किए जा रहे हैं। जिले में इसके सत्यापन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस सेवा की ट्रिप के सत्यापन की तैयारी चल रही है। अगर, सत्यापन के बाद सेवाप्रदाता द्वारा प्रदान की गई सेवाओं में किसी भी प्रकार का विचलन होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीएमओ की होगी।
-- एंबुलेंस सेवा ट्रिप का सत्यापन किया जाएगा। सभी एमओआईसी अपने क्षेत्र में संचालित होने वाली एंबुलेंस का सत्यापन करेंगे। फर्जी ट्रिप पकड़े जाने वाली सूचना मुख्यालय को भेजेंगे। ....डॉ. केके राहुल, नोडल अधिकारी, एंबुलेंस सेवा, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed