{"_id":"69d2aa37b14696dfa50b20e7","slug":"ib-and-police-detained-four-people-from-sabalpur-beetra-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-176269-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आईबी और पुलिस ने सबलपुर बीतरा से चार लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आईबी और पुलिस ने सबलपुर बीतरा से चार लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल सोती । आईबी और पुलिस ने सबलपुर बीतरा गांव से चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। ये सभी लोग नजीबाबाद की जामा मस्जिद से जमात के मरकज कार्यक्रम से लौटे थे। कार्रवाई आईबी के इनपुट पर की गई।
पुलिस अधिकारी, स्क्वाट और आईबी की टीम ने शनिवार की देर रात सबलपुर बीतरा में छापा मारकर नजीबाबाद जामा मस्जिद में एक जमात के मरकज कार्यक्रम से लौटे चार लोगों को हिरासत में लिया था। कई घंटे तक आइबी व पुलिस ने उन्हें बरकातपुर मिल के गेस्ट हाउस में ले जाकर सघन पूछताछ की। शनिवार की देर रात एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह, कई थानों की पुलिस सबलपुर बीतरा में पहुंच गई। पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को गांव से बाहर नहीं जाने दिया। संयुक्त अभियान में नासिर, जाकिर, सलीम और कसीम को जांच टीम ने हिरासत में ले लिया।
आईबी को इनपुट था कि ये सभी लोग बाहरी है और संदिग्ध है। लेकिन ये सभी लोग सबलपुर बीतरा के निकले। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें चारों लोग ई-रिक्शा से गांव आते दिखाई दिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी लोगों को परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos