{"_id":"69f3763660bfaae49b074df7","slug":"icse-board-12th-topper-khyati-has-99-25-marks-wants-to-become-an-ai-engineer-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE Board: 12वीं की टॉपर ख्याति के 99.25% अंक, बनना चाहती हैं AI इंजीनियर, 10वीं टॉपर ध्रुव की ये ख्वाहिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE Board: 12वीं की टॉपर ख्याति के 99.25% अंक, बनना चाहती हैं AI इंजीनियर, 10वीं टॉपर ध्रुव की ये ख्वाहिश
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: बिजनौर में आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट बढ़िया आया। 10वीं में ध्रुव चाहल और कक्षा 12 वीं में ख्याति गर्ग ने जिला टॉप कर अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन कर दिया है। वहीं दसवीं में ध्रुव चाहल ने टॉप किया है।
12वीं की टॉपर ख्याति और 10वीं का टॉपर ध्रुव।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आईएससी बोर्ड कक्षा 12वीं में बिजनौर जिला टॉपर बनी ख्याति गर्ग ने अपना परीक्षा परिणाम देखकर सर्वप्रथम मम्मी प्रियंका गर्ग को फोन कर यह खुशखबरी दी। बताया कि मैंने 99.25 प्रतिशत अंक पाए हैं। मां ने कहा कि बहुत बढ़िया। बधाई, मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।
Trending Videos
ख्याति ने बताया कि वह स्कूल के अलावा रोजाना करीब 15 घंटे पढ़ाई करती थी और कभी तनाव नहीं लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित मेहनत और अनुशासन को दिया। साथ ही जूनियर छात्रों को संदेश दिया कि मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित, केमिस्ट्री में आए 100-100 अंक
ख्याति गर्ग ने बताया कि गणित विषय में 100, केमिस्ट्री विषय 100, अंग्रेजी में 98, फिजिक्स में 99, कंप्यूटर विषय में 99 अंक पाए।

एआई इंजीनियर बनना चाहती हैं ख्याति
ख्याति गर्ग एआई इंजीनियर बनना चाहती हैं और इसी क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाकर नई तकनीकों पर काम करने का सपना देखती हैं। कहा कि वर्तमान में एआई का समय है। साथ ही उन्हें कंप्यूटर में रुचि ज्यादा है। वह सोशल मीडिया से दूर रही हैं। मोबाइल आदि का पढ़ाई के लिए ही प्रयोग किया है।

यूपीएससी की तैयारी करेंगे दिव्यांश अहलावत
12वीं में जिले में द्वितीय स्थान पाने वाले दिव्यांश अहलावत ने बताया कि परीक्षा परिणाम देखकर जब उसने परिवार में बताया, तो खुशी का माहौल हो गया। यह सफलता माता-पिता, गुरुजनों व परिवारजनों के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। वह आगे दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर यूपीएससी की तैयारी करेंगे।

ध्रुव ने सबसे पहले दीदी को फोन कर दी सूचना
कक्षा 10वीं के जिला टॉपर छात्र ध्रुव चाहल ने बताया कि परीक्षा परिणाम देखकर उसने सर्वप्रथम अपनी दीदी को सूचना दी कि उसके 98.2 प्रतिशत अंक आए। दीदी ने बधाई दी और कहा कि मुझे अपने छोटे भाई पर भरोसा है। आगे भी तुम यूं ही सफलता पाओगे। उसके बाद उसने माता-पिता को सफलता के बारे में बताया। ध्रुव ने बताया कि आगे पढ़ाई कर आईआईटी इंजीनियर बनना चाहते हैं।

आईआईटी इंजीनियर बनना चाहती है अतिशय जैन
10वीं में जिले में द्वितीय स्थान पाने वाली सेंट मेरी स्कूल बिजनौर की छात्रा अतिशय जैन ने बताया कि वह अच्छे अंक पाकर खुश है और आगे पढ़ाई कर वह इंजीनियर बनना चाहती है। इसी स्कूल के छात्र पार्थ सिंह एवं वाशु जैन भी इंजीनियर बनना चाहते हैं।

10वीं में ध्रुव चाहल एवं कक्षा 12 वीं में ख्याति गर्ग बने जिला टॉपर
आईसीएसई 12वीं एवं आईएससी 10वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ। 12वीं में सेंट मेरी स्कूल बिजनौर की छात्रा व जाटान निवासी ख्याति गर्ग पुत्री अमित गर्ग ने 99.25 प्रतिशत अंक पाकर पीसीएम वर्ग में जिला टॉपर का ताज पहना है। 10वीं में भी सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र व पंचवटी कालोनी निवासी ध्रुव चाहल पुत्र उमेश कुमार एडवोकेट ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया।

सेंट मेरी बिजनौर के छात्र एवं ग्राम कुलचाना हाल निवासी इंद्रलोक के दिव्यांश अहलावत पुत्र देवेंद्र सिंह अहलावत ने 97.25 प्रतिशत अंक के साथ जिले में द्वितीय स्थान पाया। सेंट मेरी स्कूल नगीना के छात्र एवं क्षत्रिय नगर निवासी चर्चित भारती पुत्र सत्यवीर सिंह ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान पाया।
10वीं में सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र व नई बस्ती निवासी अतिशय जैन पुत्री सचिन जैन ने 98 प्रतिशत अंक हासिल जिले में द्वितीय स्थान पाया। सेंट मेरी स्कूल बिजनौर के छात्र पार्थ सिंह एवं इसी स्कूल के छात्र वाशु जैन और सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद की छात्रा श्रेया अरोड़ा ने संयुक्त रूप से 97.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तृतीय स्थान पाया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं स्कूल प्रांगण में सहपाठियों के संग खुशी से झूम उठे।
12वीं के टॉप थ्री
ख्याति गर्ग - 99.25 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
दिव्यांश अहलावत - 97.25 प्रतिशत- सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
चर्चित भारती - 96.50 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल नगीना

10 वीं के टॉप थ्री
ध्रुव चाहल - 98.2 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
अतिश्य जैन - 98.00 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
पार्थ सिंह - 97.8 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
वाशु जैन - 97.8 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
श्रेया अरोड़ा - 97.8 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद