फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to complete preparations for the Tiranga Rally and Independence Day.

Bijnor News: तिरंगा रैली और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete preparations for the Tiranga Rally and Independence Day.
- हर घर तिरंगा अभियान के अधिक से अधिक फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की तैयारियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा-2026, स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए उन्हें भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा-2026 अभियान के अंतर्गत निर्धारित पोर्टल पर अधिक से अधिक लोगों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो अपलोड कराने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद को प्रदेश में इस कार्य में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता से कार्य करें। तिरंगा रैली के आयोजन को भी आपसी समन्वय के साथ सफल बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को जनपद स्तरीय तिरंगा रैली, 12 एवं 13 अगस्त को विकासखंड एवं नगर निकाय स्तर पर तथा 15 अगस्त को विद्यालयों के माध्यम से तिरंगा रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि 15 अगस्त से जुड़े सभी कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। 14 से 17 अगस्त तक कलक्ट्रेट, विकास भवन, समस्त खंड विकास कार्यालय, अधिशासी अधिकारी कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में विशेष सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस एवं तिरंगा अभियान से संबंधित सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया जाएगा। 14 अगस्त को शाम 4:30 बजे विकास भवन सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की विभीषिका का दंश झेल चुके व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed