सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to run a special campaign for 100% DBT

Bijnor News: शत प्रतिशत डीबीटी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Instructions to run a special campaign for 100% DBT
विज्ञापन
चांदपुर। सोमवार को बीआरसी जलीलपुर पर आयोजित मासिक शैक्षिक अनुश्रवण संगोष्ठी में बीईओ गजेंद्र सिंह ने शिक्षकों को डीबीटी से शत-प्रतिशत छात्रों को लाभान्वित कराने के लिए विशेष अभियान चलाकर इसे पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

बीईओ ने आगामी 27 फरवरी को प्रस्तावित निपुण लक्ष्य मूल्यांकन और आगामी द्वितीय सत्र परीक्षा की भी जानकारी दी। बैठक में गणतंत्र दिवस से पूर्व सभी स्कूलों की रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही अटल आवासीय स्कूल में कक्षा छह व नौ में प्रवेश को अधिक से अधिक छात्रों से आवेदन कराने को कहा। उन्होंने बताया कि जिस छात्र के माता या पिता का श्रम विभाग में तीन वर्ष पुराना रजिस्ट्रेशन होगा या कोई अनाथ बालक भी अटल आवासीय परीक्षा में आवेदन का पात्र होगा। बैठक में सोशल ऑडिट, यूडाइस पोर्टल, मानव संपदा पोर्टल आदि पर भी चर्चा की गई। संगोष्ठी में एआरपी डॉ. मुकेश यादव, सतेंद्र कुमार, शालिनी अग्रवाल, रिजवान अहमद, डॉ. माहेमुनीर, प्रीति, जल सिंह, जावेद खलील, राजेश कुमार, कमलकांत आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed