फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   International Elephant Day celebrated with great enthusiasm in Kalagarh and Corbett

Bijnor News: कालागढ़ और कार्बेट में हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस

Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
International Elephant Day celebrated with great enthusiasm in Kalagarh and Corbett
कालागढ़। बुधवार को कालागढ़ और कार्बेट टाइगर रिजर्व में अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वन विभाग ने इस अवसर पर आम जनता को हाथी संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कालागढ़ की हाथीशाला में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली, इन्द्र सिंह बिष्ट, अभय जोशी, राकेश कुमार भट्ट और अजीत सिंह चौहान शामिल हुए। इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार भी उपस्थित थे। इन सभी ने हाथियों के संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने हाथियों के प्राकृतिक आवास, जीवन शैली और व्यवहार के बारे में बताया। जैव विविधता में हाथी की भूमिका और उनके प्रजनन व संरक्षण के तरीकों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने हाथी को सबसे बुद्धिमान सामाजिक वन्यजीव बताया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाथियों के आवागमन से वन क्षेत्र में बीजों का प्रसार होता है। इससे वनस्पति के प्राकृतिक पुनर्जनन में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
विज्ञापन

कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों और वन विभाग के प्रशिक्षुओं के लिए हाथी चलचित्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्षा मीनाक्षी चौधरी, विधायक प्रतिनिधि योगेश कुमार सैनी और पुलिस उप निरीक्षक जसवंत सिंह मौजूद थे। वन विभाग के महेश जोशी, रक्षित पांण्डे, रितेश कण्डवाल और सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। कार्बेट मुख्यालय पर भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला, उपनिदेशक राहुल मिश्रा और पार्क वार्डन बिंदरपाल शामिल थे। अन्य अधिकारी व नागरिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed