{"_id":"6ade62acd9799128a30f0f5b","slug":"jamaluddinpur-is-suffering-from-fever-after-the-flood-bijnor-news-c-27-1-bij1033-193897-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाढ़ के बाद बुखार से तप रहा जमालुदीनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाढ़ के बाद बुखार से तप रहा जमालुदीनपुर
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुदीनपुर में बुखार पीड़ित मरीज। संवाद
जलीलपुर। बाढ़ के बाद अब गांव जमालुदीनपुर खादर बुखार से तप रहा है। गांव में 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। घर-घर में बुखार के पीड़ित हैं। ग्रामीणों की मानें तो एक सप्ताह पहले एक महिला की भी मौत हो चुकी हैं। रैपिड कार्ड की जांच में 20 से ज्यादा बुखार पीड़ितों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर क्षेत्र में वह चिकित्सक से अपना इलाज करा रहे हैं।
गांव जमालुदीनपुर खादर निवासी सत्तो देवी (60) की करीब एक सप्ताह पहले मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि सत्तो देवी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। इलाज के बाद मौत हो गई है। रविवार दोपहर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम गांव पहुंची। गांव में प्रत्येक घर में बुखार पीड़ित नजर आए। घर अस्पताल में तब्दील हो गए हैं। घर पर ही बुखार पीड़ितों का इलाज होता मिला। मास्टर जालम सिंह का बेटा अनंत कुमार बुखार से पीड़ित हैं। यही हाल पड़ोस के घर का भी रहा, यहां 17 वर्षीय भावना भी बुखार से पीड़ित थी, उसके हाथ में भी कैनुला लगा था। सुबह घर पर ही डि्रप लगी।
बुजुर्ग बुद्ध सिंह का घर खाली मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से परिवार के लोग बुखार से पीड़ित हैं। दवाई लेने बाहर गए हैं। इसके अलावा युवक निशांत का भी घर पर ही इलाज चल रहा है। मरीज जितेंद्र ने बताया कि उसे डेंगू हैं। इसके अलावा राधिका, मोनिका, रवि आदि करीब एक दर्जन मरीजों का भी घर पर इलाज हो रहा हैं। गांव में कुछ लोग बुखार आने के बाद ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
आसपास के अस्पतालों में करा रहे इलाज
गांव जमालुदीनपुर खादर के अधिकांश बुखार पीड़ित मरीज सरकारी अस्पताल में नहीं जा रहे हैं। वह स्थानीय व नजदीकी शहरों में इलाज करा रहे हैं। बीते दिनों करीब दस मरीजों की हालत बिगड़ने पर उनका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में हुआ हैं।
ग्रामीणों ने दिखाई रैपिड कार्ड से डेंगू पॉजिटिव होने की रिपोर्ट
बुखार पीड़ित करीब 20 से ज्यादा मरीजों की रैपिड कार्ड से डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन मरीजों के पास डेंगू की एलाइजा पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं है। डेंगू संदिग्ध मानते हुए मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों को तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
गांव में स्वास्थ्य शिविर, एंटी लार्वा छिड़काव की मांग
ग्रामीण मास्टर जालम सिंह, सत्यवीर सिंह, दयानंद सिंह, जय करन, संदीप शर्मा, विकास पाल, गजराज सिंह आदि ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की। ताकि, बुखार पीड़ितों की जांच होने के बाद दवाई मिल सके। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की हैं।
गांव में बुखार रोगियों की संख्या बढ़ने की सूचना मिली है। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद इलाज शुरू किया जाएगा।
....डॉ. मोहम्मद जुबैर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्याऊ सीएचसी